“Pakistan पीड़ित नहीं, हमलावर है”: Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान, TRF और Pahalgam Attack पर जताई चिंता

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आतंकवाद और पाकिस्तान की भूमिका पर तीखा हमला बोला है। बहरीन में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के दौरान ओवैसी ने साफ कहा कि “Pakistan victim नहीं, attacker है उन्होंने दुनिया को याद दिलाया कि किस तरह से भारत TRF जैसे आतंकवादी संगठनों की चेतावनी पहले ही दे चुका है।

 बहरीन में भारत ने रखा आतंक पर अपना पक्ष

रविवार को बहरीन के उपप्रधानमंत्री शेख खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई, जिसमें AIMIM नेता ओवैसी भी शामिल थे। इसके बाद ANI से बात करते हुए ओवैसी ने कहा:

“पाकिस्तान खुद को पीड़ित बताने की कोशिश करता है, जबकि सच यह है कि वह वर्षों से भारत में आतंकी हमलों को प्रायोजित करता रहा है। मुंबई, पठानकोट, पुलवामा — सबके पीछे पाक की साजिशें हैं।”

 TRF पर बैन की पहले दी थी चेतावनी

ओवैसी ने बताया कि भारत सरकार ने दिसंबर 2023 में ही UN Security Council से TRF (The Resistance Front) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा,

“हमने साफ कहा था कि यह संगठन भारत में किसी भी वक्त कुछ बड़ा कर सकता है… और फिर 22 अप्रैल को Pahalgam Terror Attack हो गया।”

पाकिस्तानी सैन्य छावनी से अपलोड हुआ था दावा

Pahalgam हमले के बाद TRF ने दो बार जिम्मेदारी ली। ओवैसी ने कहा कि भारतीय साइबर विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि यह दावा पाकिस्तान की मिलिट्री कैंप के पास से इंटरनेट पर अपलोड किया गया था। इससे पाकिस्तान की सीधी संलिप्तता सिद्ध होती है।

 विश्व को बताया भारत के सामने खड़ा खतरा

ओवैसी ने कहा कि भारत ने बहरीन के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा:

“भारत ने दुनिया के कई देशों को बताया है कि हम किस तरह के state-sponsored terrorism का सामना कर रहे हैं।”

 अंतरराष्ट्रीय मिशन पर भारत के 7 दल

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व वाला यह दल भारत के 7 अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशनों में से एक है, जिन्हें 33 देशों की राजधानियों में जाकर भारत की सुरक्षा चिंताओं को साझा करने की जिम्मेदारी दी गई है।