Trump को मिला Qatar से Boeing 747 Jet का Gift, America में क्यों मचा हड़कंप?
Former US President Donald Trump को कतर की रॉयल फैमिली की तरफ से एक Boeing 747 VIP Aircraft गिफ्ट में देने की पेशकश की गई है, जिसकी कीमत लगभग $400 million (3300 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। ट्रंप ने इस पेशकश को लेकर कहा, “मैं इतना मूर्ख नहीं कि फ्री की चीज़ छोड़ दूं।”
उनके इस बयान के बाद अमेरिका में political uproar मच गया है। Democrats ही नहीं, कई Republican leaders भी इस गिफ्ट को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। यह मामला अब legal, ethical और national security के स्तर पर विवाद का विषय बन गया है।
Historical Reference: जब पुराने Presidents ने ठुकरा दिए थे विदेशी गिफ्ट
1839 में राष्ट्रपति Martin Van Buren को जब मोरक्को और ओमान के सुल्तानों ने lions, pearls और horses भेंट किए, तो उन्होंने उन्हें यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि अमेरिकी संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। इसके बाद शेर चिड़ियाघर भेज दिए गए और मोती Smithsonian Museum में रख दिए गए।
इसके विपरीत, ट्रंप का कहना है:
“अगर कोई हमें मुफ्त विमान दे रहा है, तो क्या मैं मूर्ख बनूं और कहूं कि नहीं चाहिए?”
U.S. Constitution का ‘Emoluments Clause’ क्या कहता है?
U.S. Constitution का Emoluments Clause यह स्पष्ट करता है कि कोई भी सरकारी पद पर आसीन व्यक्ति Congress की अनुमति के बिना किसी राजा या विदेशी सरकार से कोई भी तोहफा नहीं ले सकता। लेकिन ट्रंप का दावा है कि यदि यह विमान U.S. Department of Defense को ट्रांसफर किया जाता है, तो यह क्लॉज उन पर लागू नहीं होगा।
National Security Concerns: “This is Dangerous”
Security experts ने इस प्रस्ताव पर गहरी चिंता जताई है। Garrett Graff, जो राष्ट्रपति सुरक्षा मामलों के जानकार हैं, का कहना है:
“यह विमान पहले कतर सरकार के अधीन था। इसमें cybersecurity risks, spyware threats और tracking vulnerabilities हो सकते हैं। इसे राष्ट्रपति उपयोग के लिए लेना एक खतरनाक निर्णय होगा।”
Trump के Middle East Business Ties पर उठे सवाल
यह पूरा विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब ट्रंप और उनके परिवार के व्यापार Middle East में तेजी से फैल रहे हैं।
-
Saudi Arabia में Trump Tower
-
Qatar में luxury golf course
-
UAE में उनकी कंपनी के जरिए $2 billion का crypto deal