PM Modi का Pakistan पर Surgical जवाब: Terror, Talk और Trade अब साथ नहीं चलेंगे!

Prime Minister Narendra Modi ने सोमवार रात राष्ट्र के नाम अपने 22 मिनट के संबोधन में Pakistan, terrorism, और foreign mediation attempts पर ऐसा संदेश दिया, जिसे सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump, पाक प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif और आर्मी चीफ Asim Munir भी साफ़ तौर पर समझें।

PM मोदी ने कहा कि भारत अब Terror और Talk, या Terror और Trade को एक साथ नहीं देख सकता।

“Terror और Talk एक साथ नहीं चल सकते। Terror और Trade भी नहीं। और, पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते।”

यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान को, बल्कि उन ताकतों को भी एक संकेत था जो भारत-पाक के बीच मध्यस्थता (mediation) का राग अलापती हैं।

ट्रंप के बड़बोलेपन पर भी जवाब: “India needs no global referee”

पिछले दिनों Donald Trump ने दावा किया था कि उनकी धमकी से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव टल गया। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दोनों देशों से कहा कि अगर संघर्ष नहीं रुका, तो America will stop trade with both.

White House से दिए इस बयान में ट्रंप ने यहां तक कहा कि उन्होंने संभावित nuclear war को भी टाल दिया।

PM मोदी ने अपने संबोधन में ट्रंप का नाम लिए बिना ही दो टूक कहा कि

“भारत को कश्मीर पर कोई चौधरी नहीं चाहिए।”
“हम बात करेंगे तो सिर्फ terrorism और Pakistan Occupied Kashmir (POK) पर होगी।”

‘Operation Sindoor’: India का New Normal

PM Modi ने कहा कि Operation Sindoor सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह भारत की नई नीति और नई सोच का प्रतीक है – एक new normal in counter-terrorism।

उन्होंने बताया कि

“पाकिस्तान ने जब देखा कि उसके आतंकी अड्डे तबाह हो चुके हैं, तो वो दुनिया भर में शांति की भीख मांगने लगा।”
“10 मई को पाकिस्तान ने खुद हमारे DGMO से संपर्क कर संघर्ष विराम की बात की।”

मोदी ने स्पष्ट किया कि

“भारत की जवाबी कार्रवाई स्थगित (suspended) की गई है, रद्द नहीं।”
“हम पाकिस्तान के हर कदम को उसी कसौटी पर तौलेंगे – Does it act against terror or not?”

दुश्मनों के लिए साफ संदेश: Sindoor मिटाने वालों को नहीं मिलेगा माफ

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अफसर उन आतंकियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जिन्होंने भारत में हमला किया था।

“आज हर आतंकी और उसका संगठन जानता है कि भारत की बेटियों के sindoor से खेलने की कीमत क्या है।”

ये शब्द सिर्फ भावनात्मक नहीं थे, बल्कि India’s aggressive counter-terror doctrine की स्पष्ट झलक भी थे।

विपक्ष के सवालों पर भी जवाब: “बाहरी दबाव नहीं, भारत की शर्तों पर बातचीत”

कुछ विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि भारत ने विदेशों के दबाव में कार्रवाई रोकी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने बताया कि

“हमने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। हम पहले ही अपना उद्देश्य पूरा कर चुके थे।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब अपनी तरफ से शांत रहने का वादा कर रहा था, तो भारत ने रणनीतिक रूप से अपना कदम थोड़ी देर के लिए रोका – लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत कमजोर पड़ा है।

 India की नीति अब बदल चुकी है

PM मोदी के इस संबोधन ने कई स्तरों पर साफ संदेश दिया:

  • Terrorism के खिलाफ Zero Tolerance

  • POK ही अब Future Dialogue का Focal Point

  • Foreign pressure या mediation को India मान्यता नहीं देगा

  • Operation Sindoor अब India की नई सैन्य और राजनीतिक रणनीति का प्रतीक है