Israel air strike: 30 fighter jets attack Hudaydah Port in Yemen
Tel Aviv Missile Attack के एक दिन बाद, Israel ने ईरान समर्थित Houthi Rebels पर जबरदस्त Airstrike किया है। करीब 30 Fighter Aircrafts ने Yemen के प्रमुख बंदरगाह शहर Hudaydah में Houthi ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला रात के अंधेरे में किया गया, और इसकी चपेट में Hudaydah Port समेत कम से कम 9 Locations आए हैं।
Missile Attack के जवाब में Israel का Action Mode
यह Airstrike उस घटना के बाद हुई है जब Houthi Rebels ने Benjamin Netanyahu की सरकार को सीधी चुनौती देते हुए Ben Gurion International Airport के पास बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में एयरपोर्ट के करीब 25 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। इसके बाद Netanyahu ने स्पष्ट कहा था – “हूती विद्रोहियों को सख्त जवाब मिलेगा।”
Hudaydah में भड़की आग, आसमान में धुआं
Yemeni Media Reports के अनुसार, हवाई हमले के बाद Hudaydah के कई इलाकों में आग की लपटें और घना धुआं देखा गया। Visuals From The Ground में एक बड़े धमाके के बाद उठते आग के गोले और आसमान को काले धुएं से भरते देखा गया। अब तक की जानकारी में इस Airstrike में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
US और Israel की संयुक्त प्रतिक्रिया?
Israel के हमले से कुछ समय पहले, अमेरिका ने भी Sana’a, Yemen में हवाई हमला किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक Coordinated Military Response का हिस्सा हो सकता है, जो Houthi Attacks को रोकने के लिए अमेरिका और Israel की साझा रणनीति का संकेत है।
Red Sea Tensions: Shipping Routes Under Threat
Houthi Rebels लगातार Israel और Red Sea में जहाजों पर हमला कर रहे हैं। उनका दावा है कि वे फिलिस्तीनियों के समर्थन में यह संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, इन हमलों ने वैश्विक व्यापार और shipping routes को भी खतरे में डाल दिया है। Red Sea पर बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका और Israel दोनों ने Military Action को तेज कर दिया है।