RCB vs CSK: 2 रन से रोमांचक जीत, धोनी-जडेजा भी नहीं दिला सके जीत
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एक और nail-biting finish में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 2 रन से हरा दिया। यह मुकाबला 3 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने पहले बैटिंग करते हुए CSK को 214 रनों का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन ही बना सकी।
Virat Kohli और Jacob Bethell ने दी शानदार शुरुआत
RCB ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ बना ली। Virat Kohli और Jacob Bethell की opening partnership रही 97 रन की, जिसमें दोनों ने अर्धशतक जमाया। हालांकि middle order में बल्लेबाज फ्लॉप रहे, लेकिन death overs में Romario Shepherd की explosive batting ने मैच का रुख मोड़ दिया। उन्होंने मात्र 14 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली।
Ayush Mhatre और Ravindra Jadeja की कोशिशें नाकाम
CSK की ओर से Ayush Mhatre ने 94 रन और Ravindra Jadeja ने नाबाद 77 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में टीम जीत से चूक गई। RCB की bowling में Lungi Ngidi सबसे effective साबित हुए, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।
RCB की Most Thrilling Victories in IPL History
यह मुकाबला RCB की IPL history की सबसे करीबी जीतों में शामिल हो गया है। खास बात यह रही कि यह दूसरी बार है जब CSK इस लिस्ट में शामिल हुई है। इससे पहले RCB ने 2019 में CSK को सिर्फ 1 रन से हराया था।
RCB की अब तक की सबसे नज़दीकी जीतें इस प्रकार हैं:
-
1 रन बनाम Delhi Capitals, 2021 (Ahmedabad)
-
1 रन बनाम Punjab Kings, 2016 (Mohali)
-
1 रन बनाम CSK, 2019 (Bengaluru)
-
2 रन बनाम Mumbai Indians, 2013 (Bengaluru)
-
2 रन बनाम CSK, 2025 (Bengaluru)