Delhi Police का Shock खुलासा: ट्रांसजेंडर की आड़ में Bangladeshi Gang चलाता था उगाही रैकेट
दिल्ली में ट्रांसजेंडर के वेश में उगाही करने वाला एक संगठित गिरोह सामने आया है, जिसमें कई बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। Delhi Police की हालिया जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं—कुछ आरोपियों ने अपनी असल पहचान छिपाने के लिए gender change surgery और hormonal treatment तक का सहारा लिया।
इन नकली ट्रांसजेंडरों द्वारा मेट्रो, बसों, ट्रेनों और ट्रैफिक सिग्नलों पर आम नागरिकों से जबरन extortion किया जा रहा है। ये लोग न केवल गाली-गलौज और अश्लीलता पर उतर आते हैं, बल्कि कई मामलों में मारपीट भी करते हैं। इससे न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि आम जनता असहज महसूस कर रही है।
Special Investigation Team की तैनाती
दिल्ली पुलिस ने इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए Special Investigation Team (SIT) का गठन किया है, जिसका मकसद है illegal Bangladeshi immigrants की पहचान करना और उनकी गतिविधियों पर लगाम लगाना। साथ ही, Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने भी 2023 में अश्लीलता और उगाही रोकने के लिए flying squads तैनात किए थे, जिनमें CISF और पुलिस के जवान शामिल हैं।
Mahipalpur से दो Bangladeshi गिरफ्तार
हाल में दिल्ली के महिपालपुर से माही और तान्या नामक दो बांग्लादेशी नागरिकों को ट्रांसजेंडर के वेश में उगाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों के पास fake Aadhaar और PAN cards थे। दोनों ने hormonal therapy और surgery के ज़रिए अपने physical features बदल लिए थे ताकि पहचान न हो सके। इन्हें Foreigners Act के तहत डिपोर्टेशन सेंटर भेजा गया है।
कितने हैं ऐसे Bahurupiya Transgenders?
दिल्ली पुलिस के अनुमान के मुताबिक, इस धंधे में शामिल फर्जी ट्रांसजेंडरों की संख्या 5000 से 10,000 के बीच हो सकती है। ये गिरोह ट्रैफिक लाइट्स से लेकर लोकल ट्रेनों और मेट्रो तक फैले हुए हैं, और public extortion in Delhi अब एक गंभीर सामाजिक व कानूनी समस्या बनता जा रहा है।
Major Incidents in Past Years
-
2021: किशनगढ़ में ट्रांसजेंडर के वेश में तीन लोग गिरफ्तार, आरोप- जबरन वसूली और लूटपाट।
-
2022: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर tweet के आधार पर चलाए गए अभियान में extortion racket का भंडाफोड़।
-
2023: दिल्ली मेट्रो में वायरल वीडियो में एक ट्रांसजेंडर द्वारा पैसे मांगते देखा गया।
-
2024: दो ट्रांसजेंडरों ने मेट्रो में यात्री से गाली-गलौज और अश्लील व्यवहार किया।
-
2025: महिपालपुर में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, 6 FIRs दर्ज, वही साल में जहांगीरपुरी में 6 और पकड़े गए।