धार्मिक परंपरा बना जानलेवा, Tamil Nadu Firewalk में दर्दनाक हादसा

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक religious firewalk ritual के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक भक्त की जलने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर में चल रही थीमिधि थिरुविझा (Theemithi Thiruvizha) नामक वार्षिक परंपरा के दौरान एक व्यक्ति धधकते अंगारों पर चलने के दौरान गिर पड़ा।

यह आस्था से जुड़ी परंपरा रामनाथपुरम के कुयावनकुडी गांव के सुब्बैया मंदिर में आयोजित की जाती है, जहां भक्त मानते हैं कि अंगारों पर नंगे पैर चलने से मन्नत पूरी होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

10 अप्रैल से शुरू हुआ था

इस साल यह आयोजन 10 अप्रैल से शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 वर्षीय केशवन, जो पास के गांव से इस उत्सव में शामिल होने आए थे, जैसे ही hot embers पर चलना शुरू किया, वह संतुलन खो बैठे और मुंह के बल जलते कोयलों पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। serious burn injuries के कारण केशवन की मौत हो गई।
यह हादसा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए भी सामने आया है, जिसने इस dangerous religious tradition को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।