Kunal Kamra पर FIR के पीछे साजिश? Bombay HC ने सुनाया अहम आदेश
Stand-up comedian Kunal Kamra के खिलाफ दर्ज की गई FIR को लेकर Bombay High Court ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया और साथ ही कहा कि फिलहाल Kamra की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। यह मामला उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde के खिलाफ कथित रूप से की गई “आपत्तिजनक टिप्पणी” से जुड़ा है।
जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस एस मोदक की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश को सुरक्षित रखा। कामरा के वकील Navroz Seervai ने कोर्ट को बताया कि Mumbai Police धमकी मिलने के बावजूद Kamra की physical interrogation पर ज़ोर दे रही है, जो उनके fundamental rights का उल्लंघन है।
“FIR में कोई अपराध नहीं बनता”: कामरा के वकील
वकील सीरवई ने अदालत को बताया कि FIR में दर्ज बातें किसी भी तरह से legal offence नहीं बनातीं। उन्होंने पुलिस पर “गिरफ्तारी की जल्दबाजी” का आरोप लगाते हुए कहा कि 23 मार्च की रात 9:30 बजे वीडियो क्लिप मिली, 10:45 पर शिकायत और 11:55 तक FIR दर्ज हो गई — यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि यह एक पूर्वनियोजित कार्रवाई थी।
उन्होंने कोर्ट से पूछा, “जब खुलेआम कामरा को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं, तब भी Mumbai Police केवल उनकी physical presence पर क्यों ज़ोर दे रही है?”
“Police को आज भी Fundamental Rights की जानकारी नहीं”
Bar and Bench की रिपोर्ट के अनुसार, सीरवई ने Imran Pratapgarhi केस में Supreme Court के हालिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कविता पढ़ने पर किसी पर अपराध नहीं बनता। इसी तरह, कामरा पर भी जो आरोप हैं, वे केवल freedom of speech और expression से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस आज भी Indian Constitution में दिए गए मौलिक अधिकारों की परवाह नहीं करती, जबकि संविधान को लागू हुए 75 साल हो चुके हैं।
“Abuse of Power” का मामला?
कामरा की याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ की गई सभी शिकायतें उनके constitutional rights का उल्लंघन हैं – चाहे वो freedom of speech, profession का अधिकार हो या फिर right to life and liberty।
गौरतलब है कि तमिलनाडु निवासी कामरा को Madras High Court से पहले ही interim transit anticipatory bail मिल चुकी है। हालांकि, तीन बार Mumbai Police summons भेज चुकी है, फिर भी कामरा पेश नहीं हुए।
Kunal Kamra पर ‘गद्दार’ कहने का आरोप
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मुंबई के एक comedy show में कथित रूप से CM Eknath Shinde को परोक्ष रूप से ‘गद्दार’ कहे जाने की बात सामने आई। Shiv Sena (Shinde faction) के एक विधायक की शिकायत पर Khar Police Station में FIR दर्ज की गई। इसके अलावा, Kamra पर अन्य थानों में भी शिकायतें दर्ज हैं।