A gift from the Dhami government to the injured agitators of the Rampur Tiraha incident: they will receive 20,000 rupees every month.
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में घायल हुए दो आंदोलनकारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मंजूर की है। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद पूरी तरह शैय्याग्रस्त हुए इन आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए अब सरकार हर महीने 20 हजार रुपये अतिरिक्त देगी। इस राशि से दोनों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।
दो आंदोलनकारियों को मिलेगी अतिरिक्त मासिक सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत हरिद्वार निवासी प्रकाश चंद्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबराय को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। दोनों आंदोलनकारी रामपुर तिराहा कांड के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे और वर्तमान में पूरी तरह शैय्याग्रस्त हैं।
सरकार का यह फैसला उनकी नियमित देखभाल और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा। अतिरिक्त राशि से दोनों के लिए अलग-अलग सहायक रखे जा सकेंगे।
अब हर महीने मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता
शासनादेश के अनुसार, दोनों आंदोलनकारियों को फिलहाल 30 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब देखभाल के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता भी स्वीकृत की गई है। इस तरह उन्हें मिलने वाली कुल मासिक आर्थिक सहायता 50 हजार रुपये हो जाएगी।
शासन ने जारी किया आदेश
सरकार ने अतिरिक्त सहायता को मंजूरी देने के बाद शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिए गए इस फैसले को राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों के प्रति सरकार की सहायता के तौर पर देखा जा रहा है। इससे लंबे समय से देखभाल पर निर्भर दोनों आंदोलनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।