विधायक की मांग पर धामी सरकार का एक्शन, सृष्टि कंडारी केस पहुंचा CB-CID के पास
देहरादून की Srishti Kandari Death Case में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच CB-CID को सौंपने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से की थी मांग
Devprayag MLA Vinod Kandari ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच किसी विशेष एजेंसी से कराना जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
