Ayodhya News: CM Yogi to lay the foundation stone for and inaugurate development projects worth ₹432 crore.
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई UP Cabinet Meeting 2026 में प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा तोहफा दिया गया। कैबिनेट ने मंजूरी दी कि अब प्रदेश के सभी शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों जैसी कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी।
इस फैसले से 11.92 लाख से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया लाभांवित होंगे। योजना Ayushman Health Scheme के तहत लागू की जाएगी। इस फैसले के क्रियान्वयन में लगभग 358.61 करोड़ रुपये का व्यय आएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए भी कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है। इससे 2,97,579 कर्मचारी लाभांवित होंगे और इस पर लगभग 89.25 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। ध्यान दें कि जो कर्मचारी पहले से Ayushman या किसी अन्य सरकारी हेल्थ प्रोग्राम का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की थी। अब विभाग की ओर से इसे Ayushman Scheme model की तरह लागू किया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले:
Urban Redevelopment Policy 2026 को मंजूरी दी गई।
नक्शा पासिंग प्रक्रिया को सरल किया जाएगा और Development Charges के revised rates लागू होंगे।
Science Park और Observatory बरेली में स्थापित होंगे।
मुरादाबाद में भी Nakshtreshala और Science Park की स्थापना होगी।
कैबिनेट में कुल 32 प्रस्तावों में से 30 पास हुए, केवल 14वां और 17वां प्रस्ताव रोके गए।