KL Rahul संभालेंगे मोर्चा या गिरेंगे ताश के पत्तों की तरह विकेट?

Lord’s Test 2025 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होते ही इंग्लैंड के Assistant Coach Marcus Trescothick ने भारत को लेकर एक साहसिक बयान दिया है। उनका कहना है कि पांचवें दिन का पहला घंटा निर्णायक होगा और वे Team India के 6 विकेट उस समय तक चटका देंगे।

लक्ष्य 193 रन, भारत को चाहिए 135 – लेकिन 4 विकेट पहले ही गिर चुके हैं

India vs England 3rd Test 2025 में इंग्लैंड ने भारत को 193 रन का टारगेट दिया है। लेकिन जवाब में भारत की शुरुआत लड़खड़ा गई और टीम ने सिर्फ 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। फिलहाल KL Rahul क्रीज पर टिके हैं, और टीम को 135 रनों की जरूरत है।

वहीं इंग्लैंड अब सिर्फ 6 विकेट दूर है जीत से।

Trescothick का बयान: “पहले घंटे में करेंगे भारत का काम तमाम”
Post-Day-4 प्रेस कॉन्फ्रेंस में Trescothick ने कहा:

“वो आखिरी घंटा अद्भुत था, खिलाड़ियों की ऊर्जा मैदान में झलक रही थी। कल का पहला घंटा बहुत अहम होगा। उम्मीद है कि हम उस पहले घंटे में भारत के 6 विकेट निकाल लेंगे।”

उनकी इस टिप्पणी ने क्रिकेट हलकों में हलचल मचा दी है। कुछ इसे मनोग्रंथि युद्ध (mind games) मान रहे हैं तो कुछ इसे खुली चेतावनी।

इतिहास क्या कहता है?

Lord’s Cricket Ground पर भारत ने आज तक 150+ रन का सफल लक्ष्य कभी चेज नहीं किया है।

साल 1986 में एक बार भारत ने 136 रन का टारगेट चेज कर मैच जीता था।

मौजूदा स्थिति में भारत को 193 रन चेज करने हैं, और ये इतिहास रचने जैसा ही होगा।

KL Rahul पर होगी उम्मीदें, लेकिन दबाव बड़ा
अब सभी की निगाहें KL Rahul और बाकी भारतीय बल्लेबाज़ों पर हैं।
क्या वे Trescothick की भविष्यवाणी को गलत साबित कर सकेंगे?
या इंग्लैंड की गेंदबाज़ी करेगी कहर?

क्या होगा पांचवें दिन?

Team India को चाहिए 135 रन

England को चाहिए 6 विकेट

Session: Morning में गेंदबाज़ों को मिलेगी swing और movement

Pitch: टूट चुकी है, लेकिन रन बनाना नामुमकिन नहीं

यह मुकाबला अब strategy, temperament और nerves की परीक्षा बन चुका है।