‘Rohit Sharma को क्यों बैठाया गया बेंच पर?’ Coach Jayawardene ने तोड़ी चुप्पी
IPL 2025 में Mumbai Indians (MI) की धमाकेदार वापसी ने सबका ध्यान खींचा है। शुरुआती मुकाबले हारने के बाद टीम ने लगातार 6 जीत के साथ Playoffs की रेस में खुद को मजबूती से खड़ा किया है। इस सफर में पूर्व कप्तान Rohit Sharma की बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई है। लेकिन एक सवाल सभी के मन में था—आखिर क्यों रोहित को कुछ मैचों में Substitute Player बनाया गया?
अब इस पर खुद Head Coach महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जयवर्धने ने बताया कि यह फैसला टीम के संतुलन और रोहित की फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया गया था।
कोच जयवर्धने का बयान:
जयवर्धने ने कहा, “शुरुआत में रोहित Sharma मैदान पर उतरे थे। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, हमें टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखना पड़ा। हमारे कई खिलाड़ी All-Rounder हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी सक्रिय हैं।”
उन्होंने कहा, “कुछ मैदानों पर हमें Boundary Runners की जरूरत पड़ी—ऐसे खिलाड़ी जो तेज दौड़ सकें। वहीं, Rohit एक हल्की चोट से उबर रहे थे जो उन्हें Champions Trophy के दौरान लगी थी। इसलिए हमने फैसला किया कि उन्हें फिजिकल लोड से बचाया जाए और उनकी Batting पर फोकस किया जाए।”
“अब जबकि रोहित की फॉर्म वापस आ गई है, हमने इस मैनेजमेंट को अच्छी तरह हैंडल किया,” कोच ने जोड़ा।
Gujarat vs Mumbai: बड़ा मुकाबला मंगलवार को
IPL 2025 का एक और रोमांचक मुकाबला मंगलवार को देखने को मिलेगा, जहां Mumbai Indians का सामना Gujarat Titans से होगा।
-
GT फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उन्हें Playoffs में जगह बनाने के लिए बचे हुए 4 में से 2 मैच जीतने होंगे।
-
वहीं, MI ने पिछले छह मैचों में लगातार जीत हासिल कर के अपना Momentum मजबूत किया है।