इस बार सावन की शुरुआत बेहद शुभ! पहले सोमवार को बनेंगे छह राजयोग

Shravan 2025 First Somvar Special Yog: शिवभक्तों के लिए इस बार सावन का पहला सोमवार (14 जुलाई 2025) बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन 6 विशिष्ट योग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों को बेहद फलदायी बना देंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब किसी खास दिन चार या उससे अधिक शुभ योग बनते हैं, तो उस दिन का महत्व हजार गुना बढ़ जाता है।

 14 जुलाई को बनेंगे ये छह शुभ योग

Jyotish expert पं. विकास शास्त्री के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को निम्नलिखित छह योग बनेंगे:

  1. प्रीति योग: सुबह 10:00 बजे से रात 10:30 बजे तक

  2. आयुष्मान योग: दोपहर 12:18 से 01:51 बजे तक

  3. सुकर्मा योग: दोपहर 01:43 से 02:33 बजे तक

  4. शोभन योग: दोपहर 02:37 से 04:58 बजे तक

  5. सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 02:37 से 04:58 बजे तक

  6. शिव योग: शाम 05:19 बजे से 07:11 बजे तक

इन योगों के दौरान Lord Shiva Puja, Rudrabhishek, Mantra Jaap, और Somvar Vrat रखने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होगा।

 इस बार सावन में होंगे चार सोमवार

Sawan Start Date: 11 जुलाई 2025
Sawan End Date: 9 अगस्त 2025 (Raksha Bandhan)

इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ेंगे:

  • 14 जुलाई: पहला सोमवार

  • 21 जुलाई: दूसरा सोमवार

  • 28 जुलाई: तीसरा सोमवार

  • 4 अगस्त: चौथा सोमवार

 सावन में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार (Sawan Festivals 2025 List)

  • 15 जुलाई – मंगला गौरी व्रत

  • 16 जुलाई – सूर्य कर्क संक्रांति

  • 17 जुलाई – कालाष्टमी

  • 22 जुलाई – भौम प्रदोष

  • 23 जुलाई – मासिक शिवरात्रि

  • 24 जुलाई – हरियाली अमावस्या

  • 26 जुलाई – स्वामी करपात्री जयंती

  • 27 जुलाई – हरियाली तीज

  • 29 जुलाई – नाग पंचमी

  • 31 जुलाई – तुलसीदास जयंती

  • 5 अगस्त – श्रावण पुत्रदा एकादशी

  • 6 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत

  • 9 अगस्त – रक्षाबंधन