Amit Shah ने क्यों लगाई भाजपा नेताओं को फटकार? जानिए पूरा मामला

Colonel Sofia Qureshi और Operation Sindoor को लेकर हाल के दिनों में भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए controversial statements पर अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सख्ती दिखाई है। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Amit Shah ने MP BJP training camp 2025 के दौरान पार्टी नेताओं को चेताया कि भड़काऊ और असंवेदनशील बयान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

“बोलने में संयम ज़रूरी”: शाह ने सांसदों-विधायकों को दी सीख

पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के अवसर पर अमित शाह ने पार्टी के सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि

“बयान देते समय सोच-समझकर बोलना ज़रूरी है, क्योंकि एक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी पूरे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।”

अमित शाह का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब मध्य प्रदेश के कई बीजेपी नेता अपने विवादास्पद बयानों के कारण पार्टी और सरकार की किरकिरी करा चुके हैं।

किस बात पर हुआ विवाद?

विजय शाह का बयान

Tribal Affairs Minister Vijay Shah ने Operation Sindoor में शामिल भारतीय सेना की महिला अधिकारी Colonel Sofia Qureshi को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे पार्टी और सेना दोनों की आलोचना हुई।

 जगदीश देवड़ा की टिप्पणी

Deputy CM Jagdish Deora ने सेना के हर जवान को PM Modi के सामने नतमस्तक बताकर देश में एक नई बहस छेड़ दी थी, जिस पर सेना के पूर्व अधिकारियों और विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

 नरेंद्र प्रजापति का दावा:

रीवा के मंनगवां से विधायक Narendra Prajapati ने कहा कि भारत-पाक युद्धविराम UN के आदेश पर हुआ था। उनका यह बयान तथ्यों के विपरीत माना गया और सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुआ।

BJP Training Camp में सख्त अनुशासन

14 से 16 जून तक चलने वाला यह BJP Training Camp in Pachmarhi पार्टी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अनिवार्य है। इसमें 165 विधायक, 29 लोकसभा सांसद और 7 राज्यसभा सदस्य शामिल हुए हैं।

इस प्रशिक्षण में न केवल पार्टी विचारधारा बल्कि media handling, public statements, और discipline जैसे विषयों पर फोकस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, mobile usage भी सीमित कर दिया गया है।