‘कश्मीर का बहिष्कार’ करने वाले कौन? Omar Abdullah की केंद्र से जांच की मांग

Pahalgam terror attack के बाद Kashmir Tourism को लेकर जो ‘Boycott Kashmir’ campaign सोशल मीडिया पर चल रहा है, उस पर Jammu & Kashmir CM Omar Abdullah ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे “देश के खिलाफ साजिश” करार देते हुए केंद्र सरकार से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा,

“जो लोग कश्मीर का बहिष्कार कर रहे हैं, वे वही कर रहे हैं जो आतंकवादी चाहते थे। वे भारत और कश्मीर दोनों के दुश्मन हैं।”

Tourism को बचाने के लिए उमर अब्दुल्ला का रोड शो

पर्यटकों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए CM उमर अब्दुल्ला एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने Pahalgam में साइकिल रैली की और अगले दिन Gulmarg Gondola Ride में हिस्सा लिया। उनका संदेश था साफ—”Kashmir is safe for tourists” और अब राज्य में फिर से पर्यटन को बढ़ावा देने का समय आ गया है।

‘Terrorists Win If You Boycott Kashmir’: Omar Abdullah

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला ने कहा:

“आतंकियों का मकसद ही यह था कि लोग कश्मीर आना छोड़ दें। अब अगर कोई ‘Boycott Kashmir’ की मुहिम चला रहा है, तो वो उसी मकसद को पूरा कर रहा है। इसका मतलब है कि वो भी आतंकियों की तरह काम कर रहे हैं।”

उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा:

“सरकार को अपनी एजेंसियों के जरिए यह पता लगाना चाहिए कि ऐसे अभियान कौन चला रहा है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि देश की एकता और कश्मीर की अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान न हो।”