What will be cheaper from September 22? GST Council's big announcement, know the full list
जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 56वीं बैठक के बाद सरकार ने टैक्स दरों (GST Rates) में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। आम जनता से लेकर उद्योग जगत तक से जुड़े कई सवालों पर Finance Ministry ने क्लैरिटी दी है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। इसमें Food Products, Automobiles, Beauty Products, Medical Devices, Agriculture Equipments और Sports Events से जुड़े बड़े फैसले शामिल हैं।
IPL Tickets और Sports Events पर GST
सरकार ने साफ किया कि मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों (Recognised Sports Events) जैसे IPL Tickets पर ₹500 तक की Entry पर GST छूट जारी रहेगी। लेकिन अगर टिकट की कीमत ₹500 से ज्यादा है, तो उस पर 18% GST लागू होगा।
Dairy Milk और Plant-Based Milk पर Relief
अब तक UHT Milk पर टैक्स लगता था, लेकिन अब इसे भी छूट दी गई है। वहीं, Plant-Based Milk Drinks (Almond Milk, Oats Milk, Rice Milk, Soy Milk) पर पहले 18% और 12% टैक्स लगता था। अब इन पर केवल 5% GST लगेगा।
Petrol, Diesel, CNG और LPG Cars
छोटी कारों (Small Cars) पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसमें पेट्रोल, LPG और CNG कारें (1200cc तक इंजन, 4000mm लंबाई तक) और डीजल कारें (1500cc तक इंजन, 4000mm लंबाई तक) शामिल हैं।
Beauty & Wellness Services पर Tax Cut
Beauty Services, Wellness और Fitness Services पर अब केवल 5% GST लगेगा। हालांकि, इसमें Input Tax Credit (ITC) नहीं मिलेगा। पहले इस पर 18% टैक्स लागू था।
Indian Bread पर बड़ी राहत
अब Roti, Paratha, Pizza Bread, Porotta जैसी सभी Indian Bread Items पर GST पूरी तरह से छूट दी गई है। पहले इनमें अलग-अलग टैक्स दरें लागू थीं।
Agriculture Equipments
सिंचाई प्रणाली, फसल काटने वाली मशीनें, थ्रेशर, खाद बनाने वाली मशीनें और अन्य कृषि उपकरणों पर अब 12% की जगह 5% GST लगेगा। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
Medical Devices और Medicines
लगभग सभी Medical, Surgical, Dental और Veterinary Devices पर अब 5% GST लागू होगा। हालांकि, Life Saving Drugs को पूरी तरह Tax Free नहीं किया गया है ताकि Input Tax Credit का नुकसान न हो और दवाओं की कीमत न बढ़े।
Toiletries और FMCG Products
Toilet Soap Bar पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया।
Face Powder और Shampoo पर भी अब केवल 5% GST लगेगा।
Liquid Soap पर टैक्स अलग दर पर रहेगा क्योंकि उसका उपयोग अलग वर्ग द्वारा किया जाता है।
Food & Beverages
Non-Alcoholic Drinks पर अब 40% GST लगाया गया है ताकि Misclassification और Tax Evasion रोका जा सके।
Cold Drinks with Fruits पर टैक्स बढ़ाकर पहले जैसे स्तर को बनाए रखा गया है।
Unpacked Paneer Tax Free रहेगा, जबकि पैक्ड Paneer पर टैक्स लागू होगा।
Honey (Natural vs Artificial)
Natural Honey पर टैक्स कम और Artificial Honey पर ज्यादा रखा गया है ताकि Natural Products को बढ़ावा मिले।
5% GST – Plant-Based Milk, Beauty Services, Medical Devices, Indian Bread, Agriculture Equipment