VP Jagdeep Dhankhar Visit: नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी से ट्रैफिक अलर्ट, जानें नया रूट प्लान

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के नैनीताल पहुंच रहे हैं। इस दौरान हल्द्वानी से नैनीताल के बीच कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यदि आप भी इन रास्तों से यात्रा करने वाले हैं, तो यह Traffic Advisory आपके लिए जरूरी है।

 ट्रैफिक प्लान कब लागू होगा?

  • 26 जून: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

  • 27 जून: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

इन दोनों समयों में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कई रूट्स पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का प्रवेश सीमित रहेगा।

 मुख्य डायवर्जन और रोके गए मार्ग:

  • पनचक्की तिराहा: काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को यहीं रोका जाएगा।

  • गौलापार (महाकाली जनरल स्टोर तिराहा): काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

  • भीमताल से हल्द्वानी: सलड़ी चौकी, चंदा देवी और अमृतपुर गेट पर रोक।

  • भवाली से हल्द्वानी: नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से करीब 2 किमी पीछे वाहनों को रोका जाएगा।

  • हल्द्वानी रोडवेज और केमू स्टैंड: पहाड़ की ओर जाने वाली सभी बसें और टैक्सियां, वीवीआईपी प्रस्थान से 20 मिनट पहले स्टॉप कर दी जाएंगी।

  • कालाढूंगी व रामनगर रूट: पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन इन वैकल्पिक मार्गों से भेजे जाएंगे।

जीरो ज़ोन और वीवीआईपी रूट

तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक का इलाका Zero Zone घोषित किया गया है। वीवीआईपी फ्लीट मूवमेंट के दौरान मुख्य मार्गों पर लिंक रोड्स और कट्स से ट्रैफिक का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

जिला अधिकारी वंदना सिंह और एडीएम विवेक राय की अगुवाई में ट्रैफिक व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई है। साथ ही, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है।