Vladimir Putin India Visit: PM Modi के साथ शिखर वार्ता में चर्चा होंगे Strategic और Economic Deals

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin आज (बृहस्पतिवार) से दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान शुक्रवार को PM Narendra Modi के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की High-Level Summit वार्ता होगी। पुतिन के आगमन से पहले रूस की कैबिनेट ने भारत के साथ Civil Nuclear Energy Cooperation बढ़ाने के लिए एक अहम Memorandum of Understanding (MoU) को मंजूरी दे दी है।

Nuclear Energy में नया करार

सूत्रों के अनुसार, इस MoU पर राष्ट्रपति पुतिन के दौरे के दौरान हस्ताक्षर किए जाएंगे। वार्ता में दोनों नेताओं के बीच Defense Relations, Bilateral Trade Protection और छोटे परमाणु रिएक्टर (Small Modular Reactors – SMR) में सहयोग के मुद्दे भी उठेंगे।

रूसी मीडिया के अनुसार, तमिलनाडु के Kudankulam Nuclear Power Plant में कई नए रिएक्टर बनाने वाली रूस की कंपनी Rosatom को भारत की संबंधित एजेंसियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी गई है। क्रेमलिन प्रवक्ता Dmitry Peskov ने बताया कि Rosatom के CEO Alexey Likhachev दिल्ली में शिखर वार्ता में नए प्रस्ताव पेश करेंगे, जिनमें Small Modular Reactor (SMR) Collaboration भी शामिल है।

PM Modi देंगे Private Lunch

राष्ट्रपति पुतिन के आगमन के कुछ घंटे बाद PM Modi उनके लिए निजी भोज आयोजित करेंगे। यह दौर ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण हैं, इसलिए भारत Russia के साथ अपने Strategic और Economic Ties को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।

अर्थव्यवस्था और व्यापार में समझौते

रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच 2030 तक Economic Strategic Cooperation के क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

Defense Ministers की बैठक में अहम मुद्दे

रक्षा मंत्री Rajnath Singh और उनके रूसी समकक्ष Andrey Belousov के बीच बृहस्पतिवार को बैठक होगी। बैठक में S-400 Missile Systems, Su-30 Fighter Jets Upgradation और BrahMos Advanced Versions पर चर्चा होगी। साथ ही, दोनों देश S-500 Missile System पर भी बात कर सकते हैं। बेलौसोव राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत आए हैं।