Viral Pistol Video Case: Champion's son admits slapping, says he only hit the driver, not the owner
Dehradun Road Rage Case में नया मोड़ आया है। Uttarakhand के पूर्व विधायक Pranav Champion के बेटे Divya Pratap ने आखिरकार रविवार शाम राजपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिव्य प्रताप ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व मुख्य सचिव S. Ramaswamy के बेटे R. Yashovardhan की कार के driver के साथ मारपीट की थी। हालांकि, उसने यह दावा किया कि उसने यशोवर्धन को हाथ तक नहीं लगाया।
Security की वजह से Pistal रखने का दावा
दिव्य प्रताप ने अपने बयान में कहा कि वह pistol अपने साथ self-defense के लिए रखता है।
गौरतलब है कि 14 नवंबर की रात Rajpur Road इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिव्य हाथ में pistol लेकर एक कमजोर व्यक्ति को धमकाता और पीटता दिखाई दे रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और मामला सुर्खियों में आ गया।
पहले टाल दी थी Police Inquiry
Police Investigation में शामिल होने के लिए उसे नोटिस भेजा गया था, लेकिन दिव्य ने जवाब दिया था कि वह 30 नवंबर तक एक shooting sports championship में व्यस्त है, इसलिए थाने नहीं आ सकता।
अब वह थाने में पेश हो चुका है और जांच में शामिल हो गया है।
आगे क्या?
पुलिस ने पहले ही इस मामले में FIR दर्ज कर ली थी। अब बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी और जांच रिपोर्ट तैयार करेगी।
मामला अभी भी संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।