VIP बनाम Congress: Bihar Assembly Elections 2025 से पहले सीट शेयरिंग पर टकराव!

बिहार में 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर जहां NDA चुनावी तैयारी में जुटा है, वहीं महागठबंधन (Grand Alliance) के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव सामने आने लगा है।

VIP Party ने की 60 सीटों की डिमांड

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख Mukesh Sahani ने अचानक घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी”—इस सिद्धांत पर पार्टी अडिग है और सीटों को लेकर समझौता नहीं होगा।
VIP के प्रवक्ता देव ज्योति ने यह जानकारी दी कि यह बयान सहनी ने वाल्मीकि नगर के एक कार्यक्रम में दिया।

Congress बोली- हम तो 70 सीटों पर ही लड़ेंगे

VIP के दावे पर Congress की प्रतिक्रिया तीखी रही। पार्टी के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने साफ कहा, “पिछली बार हम 70 सीटों पर लड़े थे और इस बार भी हमारा लक्ष्य वही रहेगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस का गठबंधन RJD के साथ है, और बाकी दलों की मांगों से उसे कोई लेना-देना नहीं।

INDIA Alliance में भी दिखने लगा Divide

हालांकि, VIP ने लोकसभा चुनाव में INDIA bloc के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन कोई सीट जीतने में सफल नहीं रही। ऐसे में VIP की सीट डिमांड को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

BJP और JDU ने ली चुटकी

गठबंधन के भीतर मचे इस घमासान पर NDA camp, खासतौर पर BJP और JDU ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा, “ये कोई ideological alliance नहीं, बल्कि ठगबंधन है। अभी से अपनी महत्वाकांक्षाओं के लिए लड़ रहे हैं।”

वहीं JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, “जनता हमारे नेता Nitish Kumar के साथ है। इनकी आपसी लड़ाई से उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा।”

RJD की नरमी: तेजस्वी तय करेंगे सीटों का फॉर्मूला

इस पूरे घटनाक्रम पर RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का कहना है कि जब तक समन्वय समिति की बैठक नहीं हो जाती और गठबंधन के शीर्ष नेता बातचीत नहीं कर लेते, तब तक किसी के भी दावे का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि “कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, यह फैसला तेजस्वी यादव ही करेंगे, क्योंकि वे गठबंधन के लीडर हैं।”