Uttarkashi Disaster Update: 277 लोगों का Rescue, गर्भवती महिला भी सुरक्षित निकाली गई

Uttarkashi Disaster में फंसे लोगों को निकालने के लिए Rescue Operation तेज़ हो गया है। शुक्रवार से जारी इस बचाव अभियान में शनिवार दोपहर 12 बजे तक कुल 277 लोग सुरक्षित निकाले गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

MI-17 Helicopter से Evacuation

भारतीय वायुसेना के MI-17 Helicopter के जरिए आज 11 लोगों को Dehradun Jollygrant Airport पहुंचाया गया।

170 लोगों को ITBP Matli Camp लाया गया

107 लोगों को Chinyalisaur Airstrip शिफ्ट किया गया

DM कर रहे Ground Monitoring
District Magistrate Prashant Arya आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं और राहत शिविरों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वे भोजन, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता की real-time monitoring कर रहे हैं।

सांसद माला लक्ष्मी राज्य शाह ने लिया Rescue Status

Tehri MP Mala Rajya Laxmi Shah ने मातली हेलीपैड पहुंचकर राहत कार्यों की जानकारी ली। प्रभावित ग्रामीणों ने सांसद से गुहार लगाई कि धराली गांव में फंसे स्थानीय लोगों को जल्द बाहर निकाला जाए, क्योंकि उनके पास अब खाने-पीने का सामान नहीं बचा है और होटल-घर तबाह हो चुके हैं।

Army की Special Dog Squad और High-Tech Radars तैनात

Indian Army ने Special Dog Squads को तैनात किया है, जो Ground Penetrating Radar (GPR), Zever Radar और Reconnaissance Radar की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। यह टीम पिछले तीन दिनों से लगातार ऑपरेशन में सक्रिय है।

DGP ने दी Update – आज पूरा होगा Rescue Mission

DGP Deepam Seth के अनुसार, आज सुबह मौसम साफ होने से Harsil-Dharali में बचाव कार्य तेजी से हो रहे हैं। बड़ी मात्रा में ration, relief material और आवश्यक सामान वायुसेना व UCADA के माध्यम से भेजा गया है। लक्ष्य है कि आज सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाए।

Bailey Bridge का निर्माण पूरी रात जारी
Limchigaad में टूटा हुआ संपर्क जोड़ने के लिए जवानों ने पूरी रात Bailey Bridge Construction में मेहनत की, ताकि राहत और रसद सामग्री तेजी से पहुंचाई जा सके।

Army Camp को भी हुआ नुकसान

बादल फटने के कारण Army Camp in Harsil को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

अब तक का कुल आंकड़ा
52 लोग सुबह 8 बजे तक ITBP Matli पहुंचाए गए

Police, SDRF, NDRF, ITBP, Army, Fire Department और Revenue Teams लगातार राहत कार्यों में लगी हैं

Airlift के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है