उत्तरकाशी आपदा: Air Force Chinook और MI-17 ने संभाला मोर्चा, लापता की तलाश जारी

उत्तरकाशी के Dharali इलाके में आपदा के तीसरे दिन मौसम साफ होते ही rescue और relief operations में तेजी आ गई। Indian Air Force के Chinook helicopters, MI-17 और कुल आठ private helicopters ने बचाव कार्यों में मोर्चा संभाला।

मुख्य Highlights:

Chinook helicopters से भारी मशीनरी (JCB, Excavator, Dozer, Tipper, Generator) हर्षिल पहुंचाई गई

657 stranded लोगों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया

गंगोत्री, नेलांग, मताली और हर्षिल से लगातार एयरलिफ्ट ऑपरेशन जारी

2,500 food packets भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए

Rescued People – States Breakdown
Gujarat – 131

Maharashtra – 123

Madhya Pradesh – 21

Uttar Pradesh – 12

Rajasthan – 6

Delhi – 7

Assam – 5

Karnataka – 5

Telangana – 3

Punjab – 1

लापता लोगों की Search Operation जारी

Army, ITBP, NDRF, SDRF, राजपूताना राइफल्स और स्पेशल फोर्सेस की टीमें लगातार missing people search और रेस्क्यू में लगी हुई हैं।

Relief Fund – CM और IAS Association का योगदान

उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami ने एक माह का वेतन राहत कार्यों के लिए दान किया।
Uttarakhand IAS Association ने एक दिन का वेतन आपदा पीड़ितों के लिए देने का निर्णय लिया है।

Tourism पर Disaster का असर

धराली आपदा का असर राज्य के tourism industry पर साफ दिख रहा है। Hotel bookings में 25-30% cancellations हो चुकी हैं। Independence Day long weekend और Janmashtami holidays के चलते आने वाले टूरिस्ट भी अपने plans cancel कर रहे हैं।

होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी के अनुसार, बुकिंग cancellations से राज्य की hospitality sector को बड़ा नुकसान हो सकता है।