Uttarakhand Women Safety: देहरादून को असुरक्षित बताने वाली रिपोर्ट पर मचा बवाल

उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून में महिला सुरक्षा (Women Safety) को लेकर एक निजी सर्वे कंपनी की रिपोर्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट में शहर को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों (Top 10 Unsafe Cities in India for Women) में शामिल किया गया था।

इस मामले पर SSP Ajay Singh ने सख्त रुख अपनाते हुए SP Rishikesh को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच के तहत P Value Analytics नामक सर्वे कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक Prahlaad Raut को नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ पेश होने का निर्देश दिया गया है।

SSP Ajay Singh का बयान

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इस निजी सर्वे रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े (Survey Data) सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। इससे देहरादून में महिला सुरक्षा को लेकर एक नकारात्मक माहौल (Negative Perception) बना है, जिससे अभिभावक, महिलाएं और युवतियां असहज महसूस कर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे रिपोर्ट का गहन परीक्षण (Verification of Survey Report) किया जाएगा और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

क्यों बढ़ा विवाद?

सर्वे में Dehradun को Unsafe City की लिस्ट में शामिल किया गया।

रिपोर्ट के आंकड़े Govt Official Data से मेल नहीं खाते।

रिपोर्ट के प्रकाशित होते ही शहर की छवि पर असर पड़ा और लोगों में चिंता बढ़ी।