उत्तराखंड टूरिज्म का बड़ा कदम: अब हर पर्यटक को मिलेगा Nature Guide

Uttarakhand Tourism अब पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। राज्य के छुपे हुए और अनछुए पर्यटन स्थलों (Hidden Tourist Spots) तक पहुंच आसान बनाने के लिए 500 Nature Guides तैयार किए जा रहे हैं। इन गाइड्स को 15 दिन का स्पेशल ट्रेनिंग दिया जाएगा और सफल प्रशिक्षण के बाद Tourism & Hospitality Skill Council की ओर से नेचर गाइड का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, पर्यटकों को मिलेगा असली अनुभव

पर्यटन विभाग का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को गाइड करना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को Employment Opportunities in Tourism Sector भी उपलब्ध कराना है। अल्मोड़ा जिले के बिन्सर (Binsar) में Nature Guide Training Program की शुरुआत हो चुकी है। यहां प्रशिक्षुओं को प्रकृति, बर्ड वॉचिंग (Bird Watching), वाइल्डलाइफ और बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन (Biodiversity Conservation) के महत्व की गहन जानकारी दी जा रही है।

Hidden Valleys और Lesser-known Destinations होंगे Explore

उत्तराखंड में कई ऐसी खूबसूरत वादियां और पर्यटन स्थल हैं जिनके बारे में आमतौर पर बाहरी पर्यटकों को जानकारी नहीं होती। Nature Guides in Uttarakhand के जरिए अब पर्यटक न केवल इन स्थानों तक पहुंच सकेंगे, बल्कि उनकी Natural Beauty और Cultural Richness को भी समझ पाएंगे।

Free Training और Certification

पर्यटन विभाग की ओर से यह पूरा प्रशिक्षण Free of Cost दिया जा रहा है। 15 दिन की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एक परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Certified Nature Guide Certificate मिलेगा, जिससे उन्हें पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।