Uttarakhand Earthquake Preparedness: Simultaneous mock drill in all districts on the orders of CM Dhami
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में भूकंप से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। Chief Minister Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर Uttarakhand State Disaster Management Authority (USDMA) ने पूरे राज्य में Earthquake Mock Drill आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह Mock Drill 15 नवंबर को सभी 13 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी, जबकि 12 नवंबर को Table Top Exercise रखी गई है, जिसमें जिलों को अपनी तैयारी, संसाधन और रेस्क्यू प्लान प्रस्तुत करने होंगे।
राज्य भूकंप के लिए Sensitive Zone में, नई टेक्नोलॉजी से होगी तैयारी
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है। राज्य के सभी जिले Seismic Zone 4 और 5 में आते हैं।
उन्होंने बताया कि IIT Roorkee के सहयोग से राज्य में Siren और Sensor Network को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही “Bhudev App” विकसित किया गया है, जो magnitude 5 से अधिक के भूकंप आने पर लोगों के मोबाइल पर तुरंत alert notification भेजेगा।
Mock Drill का उद्देश्य: Real-Time Response और Coordination की Testing
Additional Secretary Disaster Management Anand Swaroop ने कहा कि मॉक ड्रिल का मकसद जिलों की आपदा प्रबंधन क्षमता, विभागों के बीच Coordination, और Real-Time Response System की परख करना है।
इस दौरान विभिन्न परिदृश्यों पर मॉक अभ्यास होगा, जैसे—
Multi-storey building collapse (बहुमंजिला इमारत का ढहना)
Bridge और flyover collapse
Dam failure से Flood Situation
Glacial Lake Outburst और Landslide Rescue Operations
DIG Rajkumar Negi ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान Rescue Routes, Safe Zones और Transport Resources की पहचान की जाएगी। साथ ही, राहत शिविरों की वास्तविक क्षमता भी परखी जाएगी।
Relief Camps में होगी Real-Time Testing
मॉक ड्रिल के दौरान Relief Camps में बिजली, पानी, भोजन, First Aid, Baby Food और Pregnant Women Care Facilities जैसी व्यवस्थाओं को real-time में टेस्ट किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस अभ्यास से राज्य की Earthquake Readiness और Disaster Response Efficiency को बेहतर करने में मदद मिलेगी।