Uttarakhand Wedding Tourism: 25 new wedding destinations to be developed in the state, CM Dhami makes a big announcement.
उत्तराखंड में लंबे समय से अटके कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 अक्तूबर को दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम चर्चा करेंगे।
राज्य में वर्तमान में पांच मंत्री पद खाली हैं — इनमें से चार पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चाएं जारी हैं। उन्होंने कहा, “सीएम धामी दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, और हरी झंडी मिलते ही विस्तार की औपचारिक घोषणा की जाएगी।”
संभावित मंत्रियों पर अटकलें तेज
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा जा सकता है। कुछ नए चेहरों के साथ-साथ पुराने अनुभवशील विधायकों को भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सियासी हलचल तेज
बीते कुछ महीनों से भाजपा विधायकों के बीच कैबिनेट में जगह पाने को लेकर चर्चाएं जारी थीं। पार्टी के भीतर अब माना जा रहा है कि दिवाली से पहले नई टीम धामी सामने आ सकती है।