उत्तराखंड BJP ने बदले जिला प्रभारी, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी
Uttarakhand BJP: उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए सभी सांगठनिक जिलों में नए District In-charge और Co-Incharge नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की है।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला
भाजपा की ओर से की गई इन नियुक्तियों को संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी Assembly Election 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए प्रभारियों को अपने-अपने सांगठनिक जिलों में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा।
