UPPCL Workers Strike: क्या 29 मई से रुक जाएगी बिजली सप्लाई? जानिए पूरी वजह
UPPCL Workers Protest Against Electricity Privatization, Announce Full Strike from 29 May
लखनऊ में Electricity privatization के खिलाफ UPPCL कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। Purvanchal और Dakshinanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd को प्राइवेट हाथों में देने के विरोध में Gorakhpur समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में बिजलीकर्मी राजधानी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Viduyt Karmchari Sanyukt Sangharsh Samiti के बैनर तले कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया, तो 29 मई से Full Work Boycott शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले Phased Hunger Strike और protest events की श्रृंखला होगी।
समिति के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी political motive से प्रेरित नहीं, बल्कि आम जनता और कर्मचारियों के हित की लड़ाई है। Privatization से फायदा सिर्फ चुनिंदा Corporate Groups को होगा, जबकि आम जनता को बढ़े हुए बिल और घटती सेवा गुणवत्ता का सामना करना पड़ेगा।
विरोध की समयरेखा (Protest Timeline)
-
16 अप्रैल – 30 अप्रैल: जन-जागरूकता अभियान (Public Awareness Campaign)
-
1 मई: बाइक रैली (Awareness Bike Rally)
-
2 मई – 9 मई: क्रमिक अनशन (Gradual Hunger Strike)
-
14 मई – 19 मई: कार्य आंदोलन (Work Protest Phase)
-
20 मई: राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन (Statewide Protest)
-
21 मई – 28 मई: प्रतिदिन तीन घंटे का कार्य बहिष्कार (3-Hour Daily Work Boycott)
-
29 मई से: पूर्ण कार्य बहिष्कार (Complete Work Boycott Begins)