UP IAS Transfer: Yogi government transfers 20 IAS officers; new responsibilities assigned across various departments and districts.
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS Officers के तबादले कर दिए। जारी UP IAS Transfer List के अनुसार सचिव, विशेष सचिव और जिला स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में आजमगढ़, बलिया और इटावा के Chief Development Officer (CDO) भी बदले गए हैं। इसके अलावा पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सरकार के आदेश के मुताबिक सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से स्थानांतरित कर Labour Commissioner (श्रमायुक्त) बनाया गया है। यह पद पूर्व अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त था।
वहीं डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से Mission Director, Uttar Pradesh State Livelihood Mission नियुक्त किया गया है।
जे रीभा और अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के साथ-साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दीपा रंजन को राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग बनाया गया है।
संजय कुमार प्रथम को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से मुक्त करते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है, जबकि विशाल सिंह को निदेशक संस्कृति के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर केवल विशेष सचिव संस्कृति के पद पर रखा गया है।
संदीप भागिया को मिली नई तैनाती
संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। हाल के समय में उनका नाम विभिन्न प्रशासनिक चर्चाओं में भी रहा था।
तीन जिलों के CDO बदले
प्रशासनिक फेरबदल के तहत परीक्षित खटाना को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से हटाकर अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। उनकी जगह राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का नया Chief Development Officer नियुक्त किया गया है।
इसी तरह ओजस्वी राज को बलिया के मुख्य विकास अधिकारी पद से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन बनाया गया है, जबकि आलोक कुमार को बलिया का नया CDO नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार गौतम को इटावा के CDO पद से हटाकर अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम बनाया गया है। उनकी जगह संजय कुमार सिंह को इटावा का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में जग प्रवेश को मथुरा-वृंदावन नगर आयुक्त से विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। वहीं मनिकंदन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डॉ. वंदना वर्मा को वर्तमान पद के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
योगी सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।