UP Board Exam 2026: हिंदी पेपर से शुरू, पहली बार 20 सेंटरों पर Anti-Cheating Jammer

उत्तर प्रदेश: UP Board High School और Intermediate Exam 2026 की शुरुआत बुधवार से हिंदी विषय के पेपर के साथ हो गई। Anti-cheating measures के तहत राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा परीक्षा के दौरान सभी 8,033 केंद्रों में strong room और exam hall की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जा रही है।

परीक्षा का टाइमटेबल और पाली

पहली पाली (High School): सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हिंदी और प्रारंभिक हिंदी

दूसरी पाली (Intermediate): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हिंदी और सामान्य हिंदी

परीक्षा में 53,37,778 students पंजीकृत हैं।

पहली बार लागू हुआ Jammer Technology

प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार Jammer लगाया गया है, ताकि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक cheating को रोका जा सके।

18 Highly Sensitive और 222 Ultra Sensitive तथा 683 Sensitive Exam Centers की सूची STF और LAU को सौंपी गई है।

प्रत्येक पाली में इन केंद्रों का दो बार inspection भी किया जाएगा।

ऑनलाइन निगरानी और अनुक्रमांक नियम

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ पांच क्षेत्रीय कार्यालय और 75 जनपद मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से exam halls और strong rooms की online monitoring की जाएगी।

सभी परीक्षार्थियों को प्रत्येक पेज पर अपना roll number अंकित करना होगा।

जेल में कैदी भी देंगे परीक्षा

High School: 176 कैदी

Intermediate: 184 कैदी

कुल 8 जेल केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UP Board Secretary भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा में cheating पाए जाने पर Uttar Pradesh Public Examination Act 2024 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

Lifetime imprisonment तक का प्रावधान

1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना