उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से Group C Recruitment 2025 के तहत पटवारी, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान में कुल 416 पदों भरे जाएंगे।
पदों का विवरण:
सचिवालय: सहायक समीक्षा अधिकारी – 3 पद
आयोग: वैयक्तिक सहायक – 3 पद
महिला कल्याण विभाग: सहायक अधीक्षक – 5 पद
राजस्व विभाग: पटवारी – 119 पद, लेखपाल – 61 पद
ग्राम्य विकास विभाग: ग्राम विकास अधिकारी – 205 पद
पंचायती राज विभाग: ग्राम पंचायत विकास अधिकारी – 16 पद
पर्यटन विकास परिषद: स्वागती – 3 पद, सहायक स्वागती – 1 पद
परीक्षा समय और शिफ्ट
परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
Admit Card में उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर, पंजीकरण/आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर, लिंग, श्रेणी, परीक्षा तिथि और शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, तथा अभिभावक का नाम शामिल होता है। सभी विवरण सत्यापित करना आवश्यक है।
परीक्षा में ध्यान रखने योग्य बातें
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
साथ में मुद्रित प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यक स्टेशनरी लाएं।
परीक्षा हॉल में electronic gadgets, calculator, smart watch और study material ले जाना सख्त मना है।