UKSSSC Exam 2025: सभी सेंटरों पर लगे Jammer, फिर भी Paper Leak कैसे हुआ?

Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में सुरक्षा चूक सामने आई है। आयोग ने 445 परीक्षा केंद्रों पर Jammer लगाए थे ताकि किसी भी तरह की paper leak की घटना न हो, लेकिन तकनीकी खामी के चलते ये उपाय नाकाम साबित हुए।

क्यों नाकाम रहे Jammer?

लगाए गए Jammer केवल 4G Network को ब्लॉक करने में सक्षम थे।

5G frequency bands (3300 MHz, 3500 MHz और mmWave 24 GHz तक) पर ये Jammer काम नहीं कर पाए।

विशेषज्ञों का कहना है कि Jammer एक तय frequency range को ही जाम करते हैं, इसलिए 5G सिग्नल पर इनका असर नहीं होता।

प्रदेश के अधिकांश शहरों में पहले से ही 5G services उपलब्ध हैं, जिससे परीक्षा के दौरान तकनीकी सुरक्षा कमजोर साबित हुई।

जहां से Paper Leak हुआ, वहां बंद पड़ा था Jammer

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि

पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में सामने आया कि कक्ष-9 और कक्ष-22 में Jammer काम नहीं कर रहे थे।

जिस कक्ष से प्रश्नपत्र बाहर आया, वहां Jammer बिल्कुल नाकाम थे।

आयोग ने इस संबंध में Electronics Corporation of India Limited (ECIL) को पत्र भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी दिए गए थे Updated Jammer लगाने के निर्देश

डॉ. बरनवाल के अनुसार, आयोग ने पहले ही केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 4G और 5G compatible Jammer की मांग की थी।

अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पुराने 4G Jammer ही लगे रहे।

कुछेक स्थानों पर 5G Jammer उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन जहां से paper leak हुआ वहां उपकरण ने काम नहीं किया।