UAE Golden Visa: भारतीयों के लिए नियम आसान, अब 4.66 करोड़ नहीं खर्चने होंगे

United Arab Emirates (UAE) ने अपने Golden Visa Program में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब भारतीयों के लिए दुबई का गोल्डन वीजा लेना पहले से काफी आसान हो गया है। जहां पहले इसके लिए ₹4.66 करोड़ से अधिक की property investment in Dubai या high-value business setup जरूरी था, अब नई Nomination-Based Golden Visa Policy के तहत केवल ₹23.30 लाख (AED 100,000) के भुगतान से आजीवन UAE वीजा संभव हो सकेगा।

🇮🇳 भारत और बांग्लादेश पर फोकस, 5000 से ज्यादा आवेदन की उम्मीद
इस वीजा पॉलिसी के pilot phase में भारत और बांग्लादेश को शामिल किया गया है। भारत में इस प्रक्रिया के लिए Rayad Group Consultancy को अधिकृत किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तीन महीनों में 5,000 से ज्यादा भारतीय नागरिक इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

 Background Check और Social Media स्कैनिंग जरूरी

Rayad Group के MD Rayad Kamal Ayub ने बताया कि Nomination के लिए background verification अनिवार्य होगी। इसके तहत Anti-Money Laundering (AML) जांच, criminal records और applicant के social media presence को भी खंगाला जाएगा। इसके अलावा यह भी जांचा जाएगा कि आवेदक business, finance, startup, science, culture या professional skills के ज़रिए UAE की economy में क्या योगदान दे सकता है।

 अब दुबई गए बिना मिलेगा Pre-Approval

इस नए प्रोसेस की खास बात यह है कि Indian applicants को अब Dubai travel करने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने देश से ही Golden Visa के लिए pre-approval प्राप्त कर सकते हैं। यह policy उन Indian professionals और entrepreneurs के लिए game changer साबित हो सकती है जो UAE में एक stable residency और business ecosystem की तलाश में हैं।