Trump का अल्टीमेटम: 11 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी Deportation
अमेरिका में विदेशी नागरिकों पर ट्रंप प्रशासन का सख्त ऐक्शन, Alien Registration Act के तहत आज आखिरी दिन
Washington D.C. – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की वापसी के साथ ही अमेरिकी प्रशासन का रुख एक बार फिर सख्त हो गया है। US Department of Homeland Security ने देश में रह रहे सभी Foreign Nationals को चेतावनी दी है कि 11 अप्रैल तक Alien Registration करवा लें, वरना उन्हें legal consequences का सामना करना पड़ेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में Homeland Security Secretary Kristi Noem ने कहा कि अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय से रह रहे किसी भी विदेशी नागरिक को सरकार के साथ रजिस्टर होना अनिवार्य है। यदि कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसे fine, arrest, visa cancellation, और यहां तक कि deportation का सामना करना पड़ सकता है।
Official Warning: ‘Register or Face Action’
Noem ने दो टूक शब्दों में कहा –
“हमारा संदेश बिल्कुल साफ है – अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, तो अभी चले जाएं। इससे आपको भविष्य में वापसी का मौका मिल सकता है। लेकिन अगर आपने अब भी कानून नहीं माना, तो आपको गिरफ्तार किया जाएगा और देश से निकाल दिया जाएगा।”
उनके अनुसार, ये नियम उन सभी लोगों पर लागू होते हैं जो पिछले 30 दिनों से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे हैं और जिन्होंने अब तक अपनी उपस्थिति सरकार के साथ दर्ज नहीं कराई है।
Press Secretary का सख्त संदेश
व्हाइट हाउस की Press Secretary Caroline Leavitt ने भी कहा कि यह आखिरी दिन है। सभी विदेशी नागरिकों को April 11 Deadline तक Alien Registration Act compliance करना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया और सख्त होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति 11 अप्रैल के बाद अमेरिका आता है, तो उसे अगले 30 दिनों के भीतर खुद को रजिस्टर कराना होगा।
भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?
Indian Citizens in USA की बात करें तो जो लोग valid visa, Green Card, या Employment Authorization Documents (EAD) के साथ अमेरिका में रह रहे हैं, वे पहले से ही सरकार के रिकॉर्ड में मौजूद हैं। इसलिए उन्हें इस नए नियम से कोई सीधा असर नहीं होगा। हालांकि, ट्रंप प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार:
-
सभी वैध प्रवासियों को अपने पहचान दस्तावेज हमेशा साथ रखने होंगे।
-
Minors (14 वर्ष के ऊपर) को भी 30 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन करना होगा और fingerprints देने होंगे।