इस खबर को सही और विCM ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात : पिथौरागढ़ से दिल्ली तक जल्द शुरू होगी नियमित फ्लाइट !
पिथौरागढ़ से दिल्ली तक जल्द शुरू होगी नियमित फ्लाइट
उत्तराखंड की हवाई सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सीएम धामी ने आज दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच उत्त्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा हुई.
मुख्य बिंदु
पिथौरागढ़ से दिल्ली तक जल्द शुरू होगी नियमित फ्लाइट
सीएम ने केंद्रीय मंत्री को दिया चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण
पिथौरागढ़ से दिल्ली तक जल्द शुरू होगी नियमित फ्लाइट
सीएम और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में खासतौर पर जौलीग्रांट और नैनीसैनी एयरपोर्ट के वॉच आवर्स बढ़ाने पर जोर दिया. सीएम ने पिथौरागढ़ की रणनीतिक और भौगोलिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत नैनीसैनी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 42 से 48 सीटों वाली नियमित विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा. सीएम ने पिथौरागढ़ से सटे सीमांत क्षेत्र जैसे धारचूला और मुनस्यारी को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने का आग्रह किया.