‘’Terrorism और Cricket एक साथ नहीं चल सकते’ – Lok Sabha में गूंजा Owaisi का बाउंसर”

नई दिल्ली: संसद का Monsoon Session इस बार कई तीखी बहसों और सियासी हमलों का गवाह बना। Operation Sindoor पर चली लंबी चर्चा के दौरान AIMIM सांसद Asaduddin Owaisi ने सरकार से सीधे सवाल किया — “जब भारत और पाकिस्तान के बीच Trade Relations तक बंद हैं, आतंकवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, तो ऐसे में दोनों देशों के बीच Cricket Match की इजाज़त कैसे दी जा सकती है?”

Owaisi ने लोकसभा में दो टूक कहा —

“जब जवान मर रहे हों, जब आतंकवाद Active हो, तो मेरा जमीर ये गवारा नहीं करता कि मैं India vs Pakistan का Cricket Match देखकर तालियां बजाऊं।”

Owaisi On Operation Sindoor: “7.5 लाख Security Forces तैनात फिर भी आतंकी कैसे घुसे?”

Operation Sindoor पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए Owaisi ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि जब जम्मू-कश्मीर में 7.5 लाख से ज्यादा Security Personnel तैनात हैं, तो आखिर चार आतंकवादी कैसे भीतर घुस आए और हमारे लोगों की जान ले ली?

उन्होंने कहा –

“अगर Intelligence Failure हुआ है तो IB और Police पर Action होना चाहिए। अगर उपराज्यपाल की लापरवाही है तो उन्हें हटाया जाना चाहिए।”

आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते: Owaisi ने Modi Statement याद दिलाया

Owaisi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था — “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने पूछा कि जब सरकार खुद यह मानती है कि Terrorism और Dialogue साथ-साथ नहीं चल सकते, तो फिर Cricket Match की मंजूरी कैसे मिल रही है?

पाकिस्तान को ‘नाकाम देश’ बताया, Israel को भी घसीटा

Owaisi ने कहा कि धारा Article 370 हटाने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जारी हैं, जिससे साफ है कि सरकार की Kashmir Policy असफल हो रही है। उन्होंने पाकिस्तान को नाकाम देश बताया और Israel का नाम लेकर कहा कि दोनों आतंकवाद के मामले में फेल साबित हुए हैं।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब भारत एक Sovereign Nation है, तब Donald Trump द्वारा Ceasefire की घोषणा क्यों हुई और भारत ने उसका विरोध क्यों नहीं किया?

उपराज्यपाल और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

भाकपा-माले सांसद राजाराम सिंह ने भी संसद में तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने करीब एक घंटे तक हमला किया जबकि 2,000 से ज्यादा पर्यटक उस इलाके में मौजूद थे। उन्होंने Union Home Minister Amit Shah और J&K के Lt. Governor Manoj Sinha से इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।