Tej Pratap Yadav की नई सियासी चाल: क्या अखिलेश देंगे चुनावी सहारा?

Bihar Election 2025 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। RJD chief Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav पार्टी और परिवार से अलग किए जाने के बाद अब Samajwadi Party (SP) की ओर रुख कर चुके हैं। बुधवार को उन्होंने अचानक Patna स्थित SP कार्यालय पहुंचकर सबको चौंका दिया।

करीब एक घंटे तक चली इस मीटिंग में तेज प्रताप और सपा नेताओं के बीच आगामी चुनाव, seat sharing strategy और तेज प्रताप की Mahua assembly seat से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा हुई।

SP Office में क्यों पहुंचे Tej Pratap?

सूत्रों के अनुसार, Tej Pratap Yadav की पिछले महीने Akhilesh Yadav से वीडियो कॉल पर बात भी हो चुकी थी, जिसमें Akhilesh ने पूछा था कि चुनाव कहां से लड़ोगे? उस कॉल के बाद अब उनका SP दफ्तर पहुंचना यह इशारा कर रहा है कि तेज प्रताप अब RJD से अलग होकर सपा के Platform पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

SP के बिहार मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विचार-विमर्श हुआ। तेज प्रताप ने किसी भी संभावित गठबंधन या चुनावी भूमिका को लेकर कोई सीधा बयान नहीं दिया, लेकिन संकेत साफ हैं।

Tej Pratap का Mahua से Independent लड़ने का ऐलान

तेज प्रताप पहले ही Mahua Seat से Independent candidate के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद से उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब SP से उनकी नजदीकी ये संकेत दे रही है कि वह महुआ से Samajwadi Party के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।

हाल ही में तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया से RJD का झंडा हटाकर ‘Team Tej Pratap Yadav’ नाम से नया संगठन भी शुरू किया है, जो उनकी राजनीतिक अलग पहचान बनाने की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

परिवार और पार्टी से दूरी का कारण

Tej Pratap Yadav को RJD और लालू परिवार से May 2025 में अलग कर दिया गया था, जब उनके अनुष्का यादव के साथ कथित रिश्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद से वे न सिर्फ पार्टी से बाहर कर दिए गए, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी अलग-थलग पड़ गए थे।

क्या साइकिल पर सवार होंगे Tej Pratap?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या तेज प्रताप यादव सच में Samajwadi Party के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे? क्या Akhilesh Yadav उन्हें political platform और परिवार से अलग अपनी जगह बनाने का मौका देंगे?

इस सवाल का जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से तेज प्रताप SP दफ्तर में नजर आए, उससे साफ है कि बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण बनता दिख रहा है।