Sunny and Bobby Deol appear for the first time since Dharmendra's death: pain on their faces and tears in their eyes
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और बॉलीवुड के आइकॉन धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटे Sunny Deol और Bobby Deol पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। गुरुवार को मुंबई में धर्मेंद्र की याद में आयोजित Prayer Meet में दोनों भाइयों की भावुक तस्वीर काफ़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सफेद कपड़े और गम में डूबे सनी-बॉबी
Prayer Meet में सनी देओल और बॉबी देओल सादे सफेद कपड़ों में दिखाई दिए। दोनों के चेहरे और आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ नजर आया। तस्वीरों में सनी देओल हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत करते दिख रहे हैं, जबकि बॉबी उनके ठीक पास खड़े हैं।
उनके पीछे फूलों से सजी धर्मेंद्र की बड़ी तस्वीर भी दिखाई दे रही है, जिसने माहौल को और भावुक बना दिया।
Bollywood Stars Pay Tribute
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड एकजुट हुआ। कई सितारे उनकी Last Rites में शामिल हुए, जबकि कुछ ने Prayer Meet में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरुवार को सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आज़मी, सोनू निगम, जैकी श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा, विद्या बालन, आदित्य रॉय कपूर और अन्य कई सितारे उनकी अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।
वहीं, Aamir Khan और Ramesh Sippy ने International Film Festival of India (IFFI) के मंच से धर्मेंद्र को याद किया।
Bollywood Loses Its “He-Man”
धर्मेंद्र का जाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 60 सालों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने न केवल एक्टिंग बल्कि एक आइकॉनिक इमेज बनाई, जिसे दुनिया “Bollywood He-Man” के नाम से पहचानती है।