Sudden death of paranormal researcher seen with Annabelle: Ghost story or truth?
मशहूर Paranormal Investigator Dan Rivera की अचानक और रहस्यमयी मौत ने पूरी Community को हिला कर रख दिया है। 54 वर्षीय डैन रिवेरा एक Ghost Tour के दौरान दुनिया की सबसे चर्चित Haunted Dolls में से एक, Annabelle के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई, जिसे लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
“Devils on the Run Tour” के दौरान हुआ हादसा
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, डैन रिवेरा अमेरिका के Gettysburg, Pennsylvania में एक तीन दिवसीय Ghost Event के लिए पहुंचे थे। यह आयोजन Soldiers National Orphanage में हुआ था, जिसे Ghostly Images of Gettysburg Tours द्वारा आयोजित किया गया था। यही वह जगह है जहां उनकी मौत रहस्यमयी हालातों में हुई।
Dan Rivera कौन थे?
Dan Rivera अमेरिका के प्रमुख Paranormal Investigators में से एक थे। वे New England Society for Psychic Research (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्यरत थे। इसके साथ ही वह एक आर्मी वेटरन थे और पिछले 10 सालों से Supernatural और Paranormal Activities की जांच कर रहे थे।
CPR देने के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान
NESPR के मुताबिक, Dan Rivera को कार्यक्रम स्थल पर अचानक बेहोशी की हालत में पाया गया। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी Death Cause अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है और इसे “Unexplained Death” कहा जा रहा है।
कौन है यह भूतिया गुड़िया – Annabelle?
Annabelle Doll को लेकर कई Paranormal Claims किए जाते हैं। इस गुड़िया को 1970 में Connecticut की एक नर्सिंग स्टूडेंट, डोना को गिफ्ट किया गया था। इसके बाद से इस गुड़िया के साथ कई रहस्यमयी घटनाएं जुड़ती चली गईं।
कुछ चौंकाने वाले दावे:
गुड़िया ने खुद अपनी बाहें उठाईं।
लोगों का पीछा किया और Object Move करने लगी।
एक बार तो एक Police Officer को Knife Attack किया।
एक Priest की गाड़ी को Crash करवा दिया।
यह भी कहा जाता है कि इस गुड़िया में एक 6 वर्षीय बच्ची Annabelle की आत्मा है, जो अब Demonic Possession में बदल चुकी है। वर्तमान में यह डॉल Connecticut के एक Occult Museum में सुरक्षित रखी गई है, जहां इसे विशेष सुरक्षा के साथ रखा गया है।