श्रीदेवी की 62वीं जयंती: बोनी कपूर ने शेयर की पुरानी यादें और दिल छू लेने वाला पोस्ट

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली female superstar श्रीदेवी की आज 62वीं जयंती है। 1980 के दशक में Bollywood’s top actress रही श्रीदेवी अपने समय की highest-paid actress थीं। उनके अभिनय और योगदान की legacy आज भी याद की जाती है।

इस खास मौके पर उनके पति और प्रोड्यूसर Boney Kapoor ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया और दिल छू लेने वाला birthday wish लिखा।

बोनी कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट

बोनी ने श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज तुम 62 साल की नहीं हो, तुम 26 साल की हो। जन्मदिन मुबारक हो। हम आज भी तुम्हारे सभी जन्मदिनों की यादें ताजा कर रहे हैं।”

https://www.instagram.com/p/DNQ__UjyIvg/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा उन्होंने 1990 की श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी की तस्वीर भी साझा की। पोस्ट के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा, “1990 में चेन्नई में उनकी पार्टी में मैंने उन्हें उनके 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि यह उनका 27वां जन्मदिन था। मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि उन्हें लगे कि वह और जवान हो गई हैं। हर गुजरते दिन के साथ वह और जवान होती जा रही थीं।”

शादी और परिवार

श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म निर्माता Boney Kapoor से शादी की थी। यह बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। कपल की दो बेटियां हैं—Janhvi Kapoor और Khushi Kapoor, जो अपनी मां की तरह acting career में हैं।

श्रीदेवी का अभिनय करियर और उपलब्धियां

श्रीदेवी ने अपने five-decade career में कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने चार साल की उम्र में 1967 की तमिल फिल्म ‘Kandan Karunai’ से अभिनय की शुरुआत की। 1972 में उन्होंने ‘Rani Mera Naam’ से बॉलीवुड में कदम रखा।