Shubman Gill ने तोड़ी चुप्पी: Jack Crawley से भिड़ंत पर दिया बड़ा बयान!

Lord’s Cricket Ground, जिसे ‘Cricket का मक्का’ कहा जाता है, वहां India vs England 3rd Test के दौरान एक बेहद करीबी मुकाबले में England ने भारत को 22 रन से हराकर 5 मैचों की Tendulkar-Anderson Test Series में 2-1 की बढ़त बना ली। लेकिन इस मुकाबले में सिर्फ रन और विकेट नहीं, बल्कि मैदान पर verbal battle (जुबानी जंग) भी खूब देखने को मिली।

मैच के तीसरे दिन के अंत में Shubman Gill और Jack Crawley के बीच हुई बहस ने सभी का ध्यान खींचा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ। इस टकराव के बाद मैच का तापमान और भी बढ़ गया।

Gill-Crawley विवाद की वजह क्या थी?

दरअसल, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति से पहले भारत के पास लगभग 15 मिनट का समय था। Gill की मंशा थी कि इंग्लैंड को कम से कम दो ओवर फेंकने के लिए मजबूर किया जाए। मगर Jack Crawley बार-बार टाइम वेस्ट कर रहे थे, जिससे उन्हें सिर्फ एक ही ओवर खेलना पड़े।

इसी बात को लेकर Gill नाराज़ हुए और दोनों खिलाड़ियों के बीच तकरार हो गई।

Gill ने अब खुद क्या कहा?
Post-match press conference में Gill ने विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा:

“जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपना सब कुछ दे रहे होते हैं, तो कभी-कभी मैदान पर थोड़ी गर्मी आ ही जाती है। मैं मानता हूं कि इससे मुकाबला और ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बन जाता है।”

Gill ने यह भी कहा:

“अगली बार जब हम आमने-सामने होंगे, तो दोनों को पता होगा कि कुछ भी आसान नहीं होगा। लेकिन इसमें कोई दुश्मनी नहीं है। दोनों टीमें केवल जीतने की कोशिश कर रही हैं।”

क्रिकेट में स्लेजिंग और स्पोर्ट्समैनशिप

Gill ने माना कि ऐसे क्षणों में गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन cricket में passion और aggression दोनों का संतुलन जरूरी होता है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों टीमों के बीच आपसी सम्मान की भावना बनी हुई है।