Shah Rukh Khan का पहला National Award: जानें इससे पहले कौन-कौन से बड़े सम्मान जीत चुके हैं किंग खान

बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan को आखिरकार उनका पहला National Award मिल गया है। 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71st National Film Awards Ceremony में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को सम्मानित किया। किंग खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Jawan’ के लिए Best Actor Award दिया गया।

National Award से पहले भी जीते कई बड़े अवॉर्ड्स

नेशनल अवॉर्ड से पहले शाहरुख खान की झोली में पहले से ही कई नामी सम्मान हैं।

12 Filmfare Awards

4 IIFA Awards

Screen Awards और Zee Cine Awards
इसके अलावा शाहरुख खान को कई Government Honours भी मिल चुके हैं।

साल 2005: Padma Shri (भारत सरकार)

साल 2007: Ordre des Arts et des Lettres (फ्रांस सरकार)

साल 2014: Legion of Honour (फ्रांस सरकार)

किंग खान का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल है, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर इतना प्यार और सम्मान मिला है।

Gauri Khan का स्पेशल मैसेज

Shah Rukh Khan को पहली बार National Award मिलने की खुशी उनकी पत्नी Gauri Khan ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की। गौरी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा – “क्या सफर रहा है शाहरुख खान, National Award जीतने पर बधाई। यह आपकी सालों की मेहनत और डेडिकेशन का नतीजा है। अब मैं इस अवॉर्ड के लिए घर में एक खास जगह बना रही हूं।”
गौरी की इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर बधाई दी और SRK की सफलता का जश्न मनाया।

किस फिल्म के लिए मिला National Award?

शाहरुख खान को Atlee द्वारा निर्देशित फिल्म ‘Jawan’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़े।

सोशल मीडिया पर SRK की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अवॉर्ड लेते वक्त बेहद हैंडसम और खुश नजर आ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि शाहरुख खान को यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही, अब उन्हें उनकी मेहनत और टैलेंट का असली इनाम मिल गया है।