Excise Officer पर गंभीर आरोप: महिला सिपाही के पति ने लगाए रिश्ता बिगाड़ने के आरोप, CM को भेजी चिट्ठी

UP Excise Department Controversy: उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में कार्यरत एक महिला सिपाही और एक वरिष्ठ अधिकारी के संबंधों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महिला सिपाही के पति ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र भेजकर officer पर पत्नी को मानसिक रूप से नियंत्रित करने और धमकाने का आरोप लगाया है।

पति ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- “पद और पैसा दिखाकर पत्नी को अपने वश में किया”

पीड़ित पति ने दावा किया है कि उनकी पत्नी को विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने power और money का लालच देकर अपने प्रभाव में ले लिया है। उन्होंने यह पत्र जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को भेजा, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए ADM City Satyam Mishra को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

अफसर से रिश्तों की चर्चा पूरे मुख्यालय में फैली

पति ने आरोप लगाया कि उसने इस मामले की शिकायत पहले Excise Department के उच्च अधिकारियों से करने की कोशिश की, लेकिन उसे किसी सीनियर अधिकारी से मिलने ही नहीं दिया गया। उसके अनुसार, महिला सिपाही और अफसर के कथित संबंध अब विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। पति ने कहा कि अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।

मानसिक तनाव में पूरा परिवार, की आत्महत्या की चेतावनी

पति ने पत्र में लिखा है कि उसका पूरा परिवार इस स्थिति से डर और अवसाद में है और वे बर्बादी के कगार पर हैं। उसने मांग की है कि महिला सिपाही और अधिकारी की पोस्टिंग अलग-अलग जिलों में कम से कम 500 किलोमीटर की दूरी पर की जाए, ताकि उनका आपसी संपर्क खत्म हो सके।

पत्नी को लेकर पति ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह Excise Headquarters के गेट पर आत्महत्या कर लेगा। जानकारी के मुताबिक, इस पर संस्तुति की गई है कि दोनों की पोस्टिंग दूर-दराज जिलों में की जाए। वहीं, आरोपी अधिकारी को Lucknow Headquarters में बैठने के आदेश दिए गए हैं।

पिछले साल भी हुआ था विवाद, पति ने ऑफिस में की थी मारपीट

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद नया नहीं है। पिछले साल भी पति और पत्नी के बीच मारपीट हुई थी, जब पति ने ऑफिस पहुंचकर सार्वजनिक रूप से पत्नी पर हाथ उठाया था। उस वक्त भी पत्नी के अफसर के साथ कथित रिश्तों को लेकर ही झगड़ा हुआ था।