Noida International Airport के आसपास बनेंगे Sector 5, 8, 9 – जानिए कौन-कौन से गांव होंगे शामिल
Jewar Airport के नजदीक अब और तेजी से विकास होने जा रहा है। Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) ने तीन नए सेक्टर – Sector 5, Sector 8 और Sector 9 को डेवलप करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए Master Plan-2041 के तहत आने वाले कुछ चुनिंदा गांवों के किसानों से land acquisition शुरू कर दी गई है।
🏡 Residential, Industrial और Commercial Plots की नई स्कीम
YEIDA का प्लान इन सेक्टरों को multi-purpose zones के तौर पर विकसित करने का है, जिसमें residential, group housing, industrial plots, institutional land और commercial plots शामिल होंगे। इससे न सिर्फ घर बनाने की इच्छा रखने वालों को फायदा मिलेगा, बल्कि business setup near Jewar Airport की योजना बनाने वालों को भी बड़ा अवसर मिलेगा।
🗺️ कौन-कौन से गांव शामिल?
प्राधिकरण ने जिन गांवों को Master Plan-2041 में शामिल किया है, वहां के किसानों से mutual agreement के आधार पर जमीन ली जाएगी। इसमें प्रमुख गांव हैं:
-
Sector 5 के लिए: भीकनपुर, कल्लूपुरा
-
Sector 8 के लिए: रन्हेरा, मुढरह, दयोरार, धनसिया
-
Sector 9 के लिए: वीरमपुर