Credit Card यूज़र्स सावधान! ये 5 बड़े बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे

जुलाई 2025 से भारत के प्रमुख बैंक – SBI, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने जा रहे हैं। इनमें बीमा लाभों में कटौती, न्यूनतम देय राशि की नई गणना और वॉलेट लोडिंग से लेकर गेमिंग तक पर नए चार्ज शामिल हैं। इन बदलावों का असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा।

SBI Card: एयर इंश्योरेंस खत्म, Payment Rules में बदलाव

15 जुलाई 2025 से SBI कार्ड कुछ कार्ड्स पर मिलने वाले Air Accident Insurance लाभ को बंद कर रहा है:

  • SBI Card ELITE, Miles ELITE और Miles PRIME पर मिलने वाला ₹1 करोड़ का कवरेज बंद

  • PRIME और PULSE कार्ड्स पर ₹50 लाख का लाभ भी समाप्त

  • 11 अगस्त 2025 से यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे को-ब्रांडेड कार्ड्स पर भी यह लाभ हट जाएगा

 Minimum Amount Due (MAD) का नया फॉर्मूला:

  • GST + EMI + Charges + Finance Charges = 100%

  • बाकी Outstanding का 2%

  • Payment Settlement Order: GST > EMI > Charges > Finance Charges > Balance Transfer > Retail Spends > Cash Advances

HDFC Bank Credit Cards: Gaming, Wallet Load और Utility Bill पर New Charges

1 जुलाई 2025 से HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर नए शुल्क लागू करेगा:

 Charges:

  • ₹10,000/माह से ज्यादा Online Gaming Spend पर 1% Fee (Max ₹4,999/माह)

  • ₹10,000/माह से ज्यादा Wallet Loading पर 1% Fee

  • ₹50,000/माह से ज्यादा Utility Payments (Business कार्ड के लिए ₹75,000) पर 1% Fee

 Reward Points Impact:

  • Gaming Transactions पर अब नहीं मिलेंगे Reward Points

  • Insurance Payments पर कोई Fee नहीं लेकिन Points लिमिटेड:

    • Infinia Card: Max 10,000 Points

    • Diners Black: Max 5,000 Points

    • Others: Max 2,000 Points

  • Marriott Bonvoy जैसे कार्ड्स पर Uncapped Points मिलते रहेंगे

 अन्य ट्रांजैक्शंस पर शुल्क:

  • Education, Rent, Fuel पर थर्ड-पार्टी ऐप्स के ज़रिए खर्च करने पर Extra Charges

  • निर्धारित सीमा पार करने पर भी लगेगा शुल्क

Kotak Mahindra Bank: Myntra Card बंद, League Card लॉन्च

10 जुलाई 2025 से Myntra Kotak Credit Card बंद कर दिया जाएगा और यूज़र्स को Kotak League Credit Card पर माइग्रेट कर दिया जाएगा।

  • माइग्रेशन ऑटोमैटिक होगा

  • पुरानी सुविधाएं और Rewards बदल जाएंगे

  • ग्राहकों को नए Benefits Structure और Reward Policy की समीक्षा करने की सलाह

Credit Card यूज़र्स के लिए जरूरी सुझाव

  • नियमित रूप से Terms & Conditions पढ़ें

  • High Value Transactions (Gaming, Wallet, Bill Payments) की Limit ट्रैक करें

  • Reward Points की नई कैपिंग को समझें

  • EMI और Outstanding Clear रखने की रणनीति बनाएं

  • Auto Debit से पहले GST और Charges पर ध्यान दें