Rudrapur News: ईदगाह की आड़ में Encroachment पर चला Bulldozer, 8 एकड़ जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर में अवैध निर्माण पर एक बार फिर प्रशासन का एक्शन देखने को मिला है। खेड़ा स्थित ईदगाह की आड़ में की गई करीब 8 एकड़ नजूल भूमि पर Encroachment को हटाने के लिए शनिवार सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और PAC तैनात रही।

भारी फोर्स के बीच ध्वस्तीकरण, रास्ते बंद

अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खेड़ा क्षेत्र जाने वाली सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और केवल स्थानीय लोगों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई। प्रशासन ने मौके पर Drone Survey और Land Measurement के बाद अवैध चारदीवारी को ध्वस्त कर जमीन को सरकारी कब्जे में लिया।

ध्वस्तीकरण के बाद प्रशासन ने परिसर में बोर्ड भी लगा दिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के मुताबिक, ईदगाह की आड़ में मदरसा सोसाइटी द्वारा नजूल भूमि पर अवैध चारदीवारी कर कब्जा किया गया था। जैसे ही इस बात की जानकारी नगर निगम को हुई, अधिकारियों ने पहले जमीन की मौज़ूदा स्थिति की जांच, नाप-जोख और ड्रोन सर्वे कर भूमि को चिन्हित किया।

CM Pushkar Singh Dhami की Zero-Tolerance Policy

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही के हल्द्वानी कार्यक्रम में सीएम ने कहा था—

“Government land पर कब्जा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है, कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

प्रशासन का बयान

एडीएम कस्तुभ मिश्रा ने बताया कि:

“यहां मदरसा सोसाइटी द्वारा लगभग 8 एकड़ नजूल भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। आज की कार्रवाई में चारदीवारी हटाते हुए भूमि को सरकारी कब्जे में लिया गया है।”