Red Fort Blast: Web of terror from Pulwama to Faridabad
Delhi Blast Today: राजधानी दिल्ली के Red Fort Metro Station के पास हुए भयावह विस्फोट को लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ा अपडेट दिया है। शुरुआती जांच में इसे संदिग्ध आतंकी हमला (Terror Attack) मानकर जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल Hyundai i20 कार विस्फोटकों से लदी थी और इसे जानबूझकर भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ा किया गया था।
इस Delhi Explosion में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं जिनका इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। मौके पर NIA, NSG और Delhi Police Special Cell की टीमें तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
आतंक कनेक्शन की जांच: फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ रहे तार
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इस कार के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी तारिक से जुड़े हैं, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या यह हमला किसी Fidayeen Attack Plan का हिस्सा था।
एक अन्य खुफिया इनपुट में दावा किया गया है कि डॉ. उमर मोहम्मद, जो कथित तौर पर फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा है, धमाके के वक्त कार में मौजूद था। हालांकि, इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
Delhi Police ने बताया कि कार में मिले शव की DNA जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शव किसका है।
फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
NSG और NIA की फॉरेंसिक टीम ने यह स्पष्ट किया है कि कार में कोई तकनीकी खराबी (Technical Fault) नहीं थी। यानी यह हादसा नहीं, बल्कि एक प्लांड ब्लास्ट (Planned Blast) था। शुरुआती जांच में यह भी पाया गया कि कार में विस्फोटक सामग्री पहले से रखी गई थी और उसे एक भीड़भाड़ वाले इलाके में पार्क किया गया था।
चश्मदीदों (Eyewitnesses) ने बताया कि धमाके के बाद आसपास की स्ट्रीट लाइट्स फूट गईं और आग की लपटें कई फीट ऊंची उठीं। कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि घटना के बाद से ही उच्च स्तरीय जांच जारी है। उन्होंने कहा,
“सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही कार लाल बत्ती पर रुकी और अचानक उसमें धमाका हो गया। धमाके में आसपास की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।”
उन्होंने बताया कि सभी जांच एजेंसियां मौके पर हैं और Union Home Minister को हर अपडेट की जानकारी दी जा रही है।
अब जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि क्या यह हमला लक्षित फिदायीन मिशन (Targeted Fidayeen Attack) था या किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का ट्रायल रन। फिलहाल, Delhi Blast Case ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।