IMD Alert: देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार, 21 जुलाई तक सतर्क रहें

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। India Meteorological Department (IMD) ने राज्य के लिए 21 जुलाई तक का Weather Forecast जारी करते हुए लगातार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में Heavy Rain को लेकर Yellow Alert जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई को कुमाऊं मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। गढ़वाल मंडल में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। आज देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

17 जुलाई को इन जिलों में रहेगा अलर्ट

17 जुलाई को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं Heavy Rain की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

18 जुलाई को और तेज होगा बारिश का दौर

18 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश हो सकती है।

19 से 21 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 20 और 21 जुलाई को भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और Disaster Management विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, उफनती नदियों और नालों के किनारे न जाने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।