Snowfall in the mountains has spread to the plains, increasing cold in Dehradun; weather will remain similar today.
India Weather News : उत्तर भारत में Monsoon Havoc जारी है। Uttarakhand, UP और Bihar में आज भी Heavy Rainfall Alert जारी किया गया है, जबकि Delhi-NCR में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने खासतौर पर Uttarakhand के कई जिलों में Red Alert घोषित करते हुए लोगों से unnecessary travel avoid करने की अपील की है।
Uttarkashi का Harshil Danger Zone घोषित
Uttarkashi District Administration हर्षिल इलाके को खाली कराने में जुटा है क्योंकि यहां एक Artificial Lake के टूटने का खतरा मंडरा रहा है। अगर झील टूटी तो नीचे के इलाकों में अचानक flash flood आ सकता है।
Delhi में रातभर बारिश, जलभराव की समस्या
दिल्ली में सोमवार रात से ही तेज बारिश जारी है। Minto Road, Moti Bagh जैसे निचले इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। IMD Forecast के अनुसार आज दिनभर moderate to heavy rain showers जारी रह सकते हैं।
Bihar Flood Situation: Schools बंद
बिहार में गंगा और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना, भागलपुर और बेगूसराय समेत 7 जिलों में जल जमाव है। नवगछिया में 15 करोड़ की लागत से बना ring bandh का 70% हिस्सा बह गया है। बेगूसराय में 137 से ज्यादा स्कूलों को 14 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
Kedarnath Yatra पर तीन दिन की रोक
Rudraprayag DM Prateek Jain ने बताया कि 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए Kedarnath Yatra suspended कर दी गई है।
Himachal Pradesh में Orange Alert
हिमाचल के कई जिलों में गुरुवार तक Orange Alert लागू है। ऊंचाई वाले इलाकों में landslide risk ज्यादा है और लगातार बारिश से सड़क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं।